BREAKING
सीएम अरविंद केजरीवाल रामलीला समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल, रावण के पुतले का प्रतीकात्मक वध कर दिया असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिल्ली सरकार का वाहन प्रदूषण कम करने की दिशा में बड़ा कदम, पेट्रोल पंपों पर ईंधन लेने के लिए 25 अक्टूबर से अनिवार्य होंगे पीयूसी सर्टिफिकेट भाजपा का ऑपरेशन लोटस दिल्ली और पंजाब में ऑपरेशन बोगस हो गया है- दिलीप पांडे प्राकृतिक सौंदर्यता के कारण हिमाचल पर्यटकों की पहली पसंद, कांग्रेस-भाजपा ने पर्यटन विकास के कुछ नहीं किया : विकास धीमान, अध्यक्ष पर्यटन विंग, आम आदमी पार्टी सीबीआई-ईडी की तरह गुजरात पुलिस ने आम आदमी पार्टी को दी क्लीन चिट, गैरकानूनी तरीके से अहमदाबाद के "आप" कार्यालय में की गई रेड में भी कुछ नहीं मिला- आतिशी ‘‘आप’’ की पंजाब सरकार ने देश भर में सरकारी नौकरियां खत्म कर कच्चे कर्मचारियों की भर्ती करने वाली सरकारों को दिखाया आइना, पंजाब में 8736 कच्चे शिक्षकों को किया पक्का-अरविंद केजरीवाल दिल्ली में इलाज के आड़े नहीं आएगा पैसा, केजरीवाल सरकार सरकार हर तबके के लोगों को मुहैया करवा रही है फ्री इलाज- मनीष सिसोदिया हिमाचल को अरविंद केजरीवाल की 6 नई गारंटी दिल्ली जल बोर्ड का मिनरल वाटर प्लांट शुरू, रोजाना हजारों घरों की बुझाएगा प्यास दुर्गा पूजा को भव्य और बेहतर बनाने के लिए दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने की उच्चस्तरीय बैठक

भाजपा का ऑपरेशन लोटस दिल्ली और पंजाब में ऑपरेशन बोगस हो गया है- दिलीप पांडे

Updated on Thursday, September 15, 2022 23:28 PM IST
भाजपा का ऑपरेशन लोटस दिल्ली और पंजाब में ऑपरेशन बोगस हो गया है- दिलीप पांडे
  • भाजपा लोकतंत्र की सीरियल किलर है- दिलीप पांडे
  • भाजपा की लाख कोशिशों के बाद भी आप विधायक नहीं झुके, वहीं कांग्रेस के विधायक भाजपा कार्यालय के बाहर कतार लगाकर बिकने को तैयार खड़े हैं, कांग्रेस को मिलने वाला वोट सीधा बीजेपी को जाएगा, जीतने के बाद कांग्रेस विधायक 20-25 करोड़ में बिक जाएगा- दिलीप पांडे
  • भाजपा अभी तक क़रीब 250 कांग्रेस विधायकों को 6000 करोड़ में खरीद चुकी है, कांग्रेस को गुजरात और हिमाचल का चुनाव नहीं लड़ना चाहिए, आप ही भाजपा को रोक सकती है- दिलीप पांडे

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप पांडे ने कहा कि भाजपा का ऑपरेशन लोटस दिल्ली और पंजाब में ऑपरेशन बोगस हो गया है। भाजपा लोकतंत्र की सीरियल किलर है। भाजपा की लाख कोशिशों के बाद भी आप विधायक नहीं झुके। वहीं कांग्रेस के विधायक भाजपा कार्यालय के बाहर कतार लगाकर बिकने को तैयार खड़े हैं। कांग्रेस को मिलने वाला वोट सीधा बीजेपी को जाएगा। जीतने के बाद कांग्रेस विधायक 20-25 करोड़ में बिक जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा अभी तक करीब 250 कांग्रेस विधायकों को 6 हजार करोड़ में खरीद चुकी है। कांग्रेस को गुजरात और हिमाचल का चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। आप ही भाजपा को रोक सकती है। आम आदमी पार्टी के नेता और विधायक दिलीप पांडे ने आज पार्टी मुख्यालय में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी काफी लंबे समय से जिस डर को बयां कर रही थी वह सच साबित हुआ। दिल्ली में ऑपरेशन लोटस फेल हुआ। जिसे पंजाब में भी करने की कोशिश की गई। वही ऑपरेशन लोटस आज गोवा में सफल हो गया। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली की तरह की अपनी गंदी सियासत की दुकान पंजाब में चलाने की कोशिश की और ऑपरेशन लोटस ऑपरेशन बोगस में कन्वर्ट हो गया। कांग्रेस पार्टी अभी भी भारतीय जनता पार्टी का सोफ्टेस्ट टारगेट है। भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी के विधायकों को 20 से लेकर 70 करोड़ का ऑफर देकर भी खरीद नहीं पा रही है। कांग्रेस पार्टी के विधायक कतार लगाकर भाजपा कार्यालय के सामने बिकने के लिए तैयार है। अभी तक भाजपा लगभग ढाई सौ कांग्रेस के विधायक खरीद चुकी है। इससे यह साबित होता है कि कांग्रेस को वोट दिया मतलब सीधे-सीधे भाजपा को दिया वोट है। कांग्रेस का वही विधायक जनता से चुने जाने के बाद 20-25 करोड़ रुपए में भाजपा के हाथों बिक जाएगा। दूसरी बात कि कांग्रेस पार्टी को अब गुजरात और हिमाचल में चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। अगर चुनाव में कोई गलती से कांग्रेस को वोट देता है तो सीधे-सीधे वह वोट भाजपा को चला जाता है। भारतीय जनता पार्टी को रोकना कांग्रेस की बस की नहीं है। आम आदमी पार्टी ने जब दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की ऑपरेशन लोटस को रोक दिया, तो भाजपा के नेताओं ने पंजाब के विधायकों से संपर्क करना शुरू किया। कई विधायकों को संपर्क करके बताया कि वह 55 के संपर्क में हैं। विधायको से कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे ऊपर के नेता से मीटिंग कराएंगे। हमारे विधायक साथी के पूछने पर कि 20 से 25 विधायक खरीदने के बाद भी क्या फायदा होगा? तो उन्होंने कहा कि हमारे पास अपोजिशन वाले भी संपर्क में हैं। विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि भाजपा की गंदी सियासत की दुकान जहां-जहां नहीं खुली, वहां वह करोड़ों रुपए खर्च करके लोकतंत्र की हत्या करने पर लगे हुए हैं। इसपर को कुछ नहीं कर रहा है और कोई जांच नहीं हो रही। इसे कूटनीतिक राजनीतिक सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। दिल्ली में 40 विधायकों को खरीदने में 800 करोड़ रुपए जो खर्च होता और पंजाब में 55 विधायकों को खरीदने में 14 सौ करोड़ रुपए खर्च होता। यह लगभग 2200 करोड़ रुपये किसके हैं? इस पर कोई जांच नहीं हो रही है। कोई सीबीआई और ईडी की रेड नहीं हो रही है। गोवा में कांग्रेस के विधायकों ने जो पैसा जो लिया होगा, वह ठीक से गिनकर रख भी नहीं पाए होंगे। अगर केंद्रीय एजेंसियां क्ष 8 विधायको को पकड़ के मनी ट्रेल को ट्रेस करना शुरू कर दें, तो पूरे देश में जो ऑपरेशन लोटस का सच है, वह जनता के सामने आ जाएगा। कर्नाटक, महाराष्ट्र, मणिपुर, मध्य प्रदेश और गोवा में विधायक खरीदने के लिए पैसा कहां से आया? ऑपरेशन लोटस का सारा सच जांच करने पर पता चल जाएगा, लेकिन यह नहीं कर रहे। उन्होंने बताया कि सीबीआई को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ऊपर फर्जी रेड मारने की फुर्सत थी। जहां कुछ नहीं मिलने पर सीबीआई और ईडी ने क्लीन चिट दे दिया। भाजपा की ऑपरेशन लोटस में 2200 करोड़ रुपये खर्च करने की तैयारी है। इस पर एक रेड या एफाईआर दर्ज नहीं हो रही है। जिस जगह भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं बन पा रही है, वहां काले धन से कांग्रेस, टीएमसी या बाकी पार्टियों के विधायक खरीद कर सरकार बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी की जांच कब होगी? भारतीय जनता पार्टी जहां जीत नहीं पाती है वहां ऑपरेशन लोटस के तहत लोकतंत्र की सीरियल किलिंग करके और श्रृंखलाबद्ध हत्या कर जबरन जनादेश के विपरीत सरकार बनाने की कोशिश करती है। विधायक ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी के कट्टर, देशभक्त और कट्टर ईमानदार विधायकों ने ऑपरेशन लोटस का ऑपरेशन बोगस कर दिया। यह सब इसलिए किया जा रहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए उन मुद्दों की बात कर रही। भारतीय जनता पार्टी और मोदी जी को दिक्कत हो रही है। उनके सपने में अरविंद केजरीवाल आ रहे हैं। उनके आंखों की किरकिरी बन गए हैं। हिमाचल और गुजरात में भारतीय जनता पार्टी का डर और खौफ की सियासत अब हिल रही है। गुजरात के अंदर आम आदमी पार्टी के शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार ,सामाजिक सुरक्षा और सामाजिक न्याय के मुद्दों को तेजी से आगे बढ़ रही है। इससे भाजपा को अपना सूपड़ा साफ होते दिख रहा है। यह उसी बौखलाहट का परिणाम है कि आधी रात को आम आदमी पार्टी के दफ्तरों पर रेड मारी जा रही है। आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस की अब तक जो ढाई सौ विधायक 6000 करोड़ रुपए में खरीदे गए। वह पैसा कहां से आए, इसकी कोई जांच नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को आज हम खुले मंच से चुनौती देना चाहते हैं कि इनकम टैक्स, सीबीआई, ईडी और अपने दोस्तों से लिए हजारों करोड़ों रुपए की ताकत लगा लो, लेकिन जिन मुद्दों स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार को लेकर अरविंद केजरीवाल जी गुजरात हिमाचल में आगे बढ़ रहे हैं, वह बिना रुके आगे बढ़ते रहेंगे। सीबीआई और ईडी की रेड डलवाकर या गुजरात की पुलिस लगाओ। हम भारतीय जनता पार्टी को चुनौती दे रहे है। यह ऑपरेशन लोटस को ऑपरेशन बोगस में कन्वर्ट करने वाली आम आदमी पार्टी के विधायकों और मंत्रियों अरविंद केजरीवाल जी के देशभक्त कट्टर ईमानदार सिपाही हैं।

आप मंत्री सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत 

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ बेनामी कानून के तहत सभी कार्रवाई बंद की : आप मंत्री सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत 

सीएम अरविंद केजरीवाल रामलीला समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल, रावण के पुतले का प्रतीकात्मक वध कर दिया असत्य पर सत्य की जीत का संदेश

: सीएम अरविंद केजरीवाल रामलीला समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल, रावण के पुतले का प्रतीकात्मक वध कर दिया असत्य पर सत्य की जीत का संदेश

दिल्ली सरकार का वाहन प्रदूषण कम करने की दिशा में बड़ा कदम, पेट्रोल पंपों पर ईंधन लेने के लिए 25 अक्टूबर से अनिवार्य होंगे पीयूसी सर्टिफिकेट

: दिल्ली सरकार का वाहन प्रदूषण कम करने की दिशा में बड़ा कदम, पेट्रोल पंपों पर ईंधन लेने के लिए 25 अक्टूबर से अनिवार्य होंगे पीयूसी सर्टिफिकेट

प्राकृतिक सौंदर्यता के कारण हिमाचल पर्यटकों की पहली पसंद, कांग्रेस-भाजपा ने पर्यटन विकास के कुछ नहीं किया : विकास धीमान, अध्यक्ष पर्यटन विंग, आम आदमी पार्टी

: प्राकृतिक सौंदर्यता के कारण हिमाचल पर्यटकों की पहली पसंद, कांग्रेस-भाजपा ने पर्यटन विकास के कुछ नहीं किया : विकास धीमान, अध्यक्ष पर्यटन विंग, आम आदमी पार्टी

सीबीआई-ईडी की तरह गुजरात पुलिस ने आम आदमी पार्टी को दी क्लीन चिट, गैरकानूनी तरीके से अहमदाबाद के

: सीबीआई-ईडी की तरह गुजरात पुलिस ने आम आदमी पार्टी को दी क्लीन चिट, गैरकानूनी तरीके से अहमदाबाद के "आप" कार्यालय में की गई रेड में भी कुछ नहीं मिला- आतिशी

‘‘आप’’ की पंजाब सरकार ने देश भर में सरकारी नौकरियां खत्म कर कच्चे कर्मचारियों की भर्ती करने वाली सरकारों को दिखाया आइना, पंजाब में 8736 कच्चे शिक्षकों को किया पक्का-अरविंद केजरीवाल

: ‘‘आप’’ की पंजाब सरकार ने देश भर में सरकारी नौकरियां खत्म कर कच्चे कर्मचारियों की भर्ती करने वाली सरकारों को दिखाया आइना, पंजाब में 8736 कच्चे शिक्षकों को किया पक्का-अरविंद केजरीवाल

दिल्ली में इलाज के आड़े नहीं आएगा पैसा, केजरीवाल सरकार सरकार हर तबके के लोगों को मुहैया करवा रही है फ्री इलाज- मनीष सिसोदिया

: दिल्ली में इलाज के आड़े नहीं आएगा पैसा, केजरीवाल सरकार सरकार हर तबके के लोगों को मुहैया करवा रही है फ्री इलाज- मनीष सिसोदिया

हिमाचल को अरविंद केजरीवाल की 6 नई गारंटी

: हिमाचल को अरविंद केजरीवाल की 6 नई गारंटी

दिल्ली जल बोर्ड का मिनरल वाटर प्लांट शुरू, रोजाना हजारों घरों की बुझाएगा प्यास

: दिल्ली जल बोर्ड का मिनरल वाटर प्लांट शुरू, रोजाना हजारों घरों की बुझाएगा प्यास

दुर्गा पूजा को भव्य और बेहतर बनाने के लिए दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने की उच्चस्तरीय बैठक

: दुर्गा पूजा को भव्य और बेहतर बनाने के लिए दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने की उच्चस्तरीय बैठक

X