नई दिल्ली. आप की क्रांति। हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कृष्ण गुराना अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी के श्रमिक विकास संगठन से जुड़ गए और उन्होंने संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। ‘आप’ के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता ने सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार की तरफ से हरियाणा परिवहन कर्मचारियों के साथ भेदभाव पूर्ण नीति अपनाई जा रही है। श्रमिक विकास संगठन, हरियाणा परिवहन के कर्मचारियों के हितों की पूरी रक्षा करेगा और हर तरह से मदद करेगा। वहीं, संघ के अध्यक्ष कृष्ण गुराना ने कहा कि हरियाणा सरकार हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। हम हड़ताल पर भी गए, लेकिन हमारी मांगें नहीं मानी गई। दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने डीटसी कर्मचारियों के लिए जो काम किया है। इससे प्रभावित होकर हमने अपने संघ को श्रमिक विकास संगठन के साथ संबद्ध करने का निर्णय लिया है। Aam Aadmi Party मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ‘AAP’ के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कृष्ण गुराना और उनके कार्यकारिणी के सभी साथी अनिल कुमार लोहारी, महेंद्र सोनी, शिव कुमार, प्रवीण जमावड़ी, विक्रम सिंह, विनोद कुमार, लवकेश कुमार जांगड़ा, कुलदीप लोहारी, बिल्लू मोठ और पूरे हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ से जुड़े इनके साथ के सभी लोगों ने आज आम आदमी पार्टी की सोसाइटी श्रमिक विकास संगठन के साथ संबद्ध करने का निर्णय लिया है। हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के अंदर कर्मचारियों की दुर्दशा हो रही है। कर्मचारियों के साथ भेदभावपूर्ण नीति अपनाई जा रही है। कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। उसके खिलाफ आवाज को बुलंद करने के लिए आज श्रमिक विकास संगठन के साथ संबद्ध कर रहे है। मैं सभी लोगों का अभिनंदन और स्वागत कर रहा हूं। मैं पूरा विश्वास दिला रहा हूं कि श्रमिक विकास संगठन, हरियाणा परिवहन कर्मचारियों के हितों की पूरी रक्षा करेगा और उनको हर तरह से मदद करेगा, ताकि उनकी सेवा के अंदर जो भी लाभ मिलने चाहिए, उसमें हरियाणा सरकार दुर्भावना से ग्रस्त होकर काम न करें और कर्मचारियों को सभी लाभ समय पर मिले। वहीं, हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कृष्ण गुराना ने कहा कि हमने हरियाणा रोडवेड के संगठन के अंदर काफी साल काम किया है। मैंने बीएमएस के साथ भी कुछ साल काम किया है। कुछ साल हमने महासंघ में भी काम किया, जो हरियाणा रोडवेज का संगठन है। हमारी सरकार निजीकरण करने पर तुली हुई है और हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। हम कई बार हड़ताल पर गए, लेकिन सरकार ने हमारी मांगें नहीं मानी। हरियाणा रोडवेज के बेड़े में काफी बसें कम हो चुकी हैं। हरियाणा की आबादी बढ़ती जा रही है औऱ सरकार रोडवेज के बेड़े में बसें नहीं दे रही है। अपनी मांगों को लेकर हमने कई बार प्रदर्शन और हड़ताल भी की हैं। फिर भी सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी। दिल्ली में जिस तरह सीएम अरविंद केजरीवाल जी ने डीटीसी के लिए जो काम किए है और पंजाब में सरकार आते में आते ही कर्मचारियों के लिए जो काम किए है, उससे हम बेहद प्रभावित हैं। इसलिए हमें श्रमिक विकास संगठन से बहुत उम्मीद है कि हमारी मांगों को गंभीरता से लेंगे और पूरा कराएंगे। इसलिए मैंने और हरियाणा रोडवेज के मेरे साथियों व बीएमएस हिसार के साथियों ने बीएमएस को छोड़कर श्रमिक विकास संगठन में अपने संगठन को संबद्ध करने का निर्णय लिया है। हम आशा करते है कि श्रमिक विकास संगठन हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमारे हकों की लड़ाई लड़ेगा।
संघ की नई कार्यकारिणी में शामिल लोग इस प्रकार हैं-