शिमला.आप की क्रांति।
आम आदमी पार्टी का बदलाव सूबे की सभी विधानसभा में होना है,आज ये बदलाव मार्च प्रदेश की राजधानी शिमला में आप कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया जिसमें जनता का भरपूर समर्थन आप कार्यकर्ताओं को मिला। बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिमला के सीटीओ,लोअर बाजार होते हुए शेर ए पंजाब चौक, तक भव्य रैली निकालकर बदलाव मार्च की मुहिम को राजधानी शिमला पहुंचाया। आप की इस रैली में, आप कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह दिखाई दिया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों दल आम आदमी पार्टी की दस्तक से अपनी सियासी जमीन खोने का डर उनको सताने लगा है ,इसलिए ये दोनों दल मिलकर एक तरफ अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं तो दूसरी तरफ, फर्जी मुकदमों और आरोप आप नेताओं पर लगा रहे हैं।।उन्होंने कहा कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। लोग अब परिवर्तन की राह देख रहे हैं जो इस बार पूरा होने वाला है। आप प्रवक्ता ने कहा, भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश में आज तक मूलभूत सुविधाओं पर कोई काम नहीं किया है। आज प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य पूरी तरह से चमराई हुई है। बेरोजगार और भ्रष्टाचार चरम पर है। ऐसे में प्रदेश की जनता को इन मूलभूत सुविधाओं को पाने के लिए मजबूरी में निजी यानी प्राईवेट संस्थानों की ओर जाना पड़ रहा है। जहां लोगों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ती है क्योंकि दोनों सरकारों, भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को लूटने का काम किया है। दोनों सरकारों ने प्रदेशवासियों को मूर्ख बनाकर, निजी संस्थानों को बढ़ावा देने का काम किया है। चाहे वह स्कूलों का मामला हो, या फिर स्वास्थ्य का। प्रदेश के कोने- कोने में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के स्कूल और अस्पताल खोले हैं ताकि दोनों हाथों से प्रदेश की जनता को लूटा जा सके।
बेहतर शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवा देना आप का मुख्य लक्ष्य
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इन दो मुख्य मूलभूत मुद्दों शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर जनता के बीच जा रही है और जनता से संवाद कर रही है।आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता, घर घर जाकर इन मुद्दों को लेकर प्रदेश की जनता को जागरूक कर रही है। क्योंकि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पहले देश की राजधानी दिल्ली, के स्कूलों की हालत सुधारी है वहां की ढाई करोड़ जनता को घर घर जाकर स्वास्थ्य सुविधा दी है उसी तर्ज पर आम आदमी पार्टी का हिमाचल की जनता को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य देना मुख्य लक्ष्य है।
प्रदेश की दयनीय हालत बनाने में भाजपा और कांग्रेस का हाथ, जनता को लूटने का किया काम
इस दौरान आप प्रवक्ता एस एस जोगटा ने कहा, कि प्रदेश में स्कूलों और स्वास्थ्य सेवाओं की हालत इतनी बदतर है कि आम जनता जो गरीब और निर्धन परिवार से सम्बन्ध रखते हैं उन्हें सरकारी संस्थानो में उपचार और शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है। लेकिन जो लोग थोड़े साधन संपन्न है वे सरकारी संस्थाओं की दयनीय हालत से किनारा कर निजी संस्थानों की तरफ रुख कर रहे हैं।क्योंकि प्रदेश की भाजपा और कांग्रेस सरकारों ने 70 सालों तक राज कर, इनकी दयनीय स्थिति कर दी है। इन दोनों सरकारों ने अपनी अपनी बारी लगाकर प्रदेश को लुटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इन दोनों सरकारों की लूट खसूट से जनता अब ऊब चुकी है और इस विधानसभा चुनाव में इनको मुँहतोड़ जबाब देने के लिए तैयार है। प्रदेश की जनता ने इस बार पूरा मन बना दिया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर प्रदेश को अग्रणी राज्य और मॉडल बनाना है। जोगटा ने कहा,कि हिमाचल में इतने उद्योग स्थापित किए गए हैं लेकिन क्वालिटी शिक्षा के अभाव के चलते, न तो आज उद्योगों में हिमाचलियों को रोजगार मिला है और न ही अन्य जगह पर नौकरी मिल पाई है। क्योंकि पिछले कुछ सालों से लगातार जो भर्तियां होनी थी वह पेपर प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही पेपर लीक कर, अपने चहेतों को नौकरियां दी गई हैं और प्रदेश के युवाओं के भविष्य साथ, खिलवाड़ कर लाखों युवाओं के सपनों पर पानी फेरा है। प्रदेश सरकार के इन बुरे कामों को इस बार प्रदेश की जनता माफ नहीं करने वाली है और जल्द ही इसका जबाब देने वाली है। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा,प्रदेश प्रवक्ता एस एस जोगटा,रवि दत्त, ममता, विजय मट्टू,साहिल ठाकुर,योगेश,मीरा कुकरेजा, जे डी चौहान, सरसवाल,मनोज भारद्वाज, पिंकी,गोपाल शर्मा,गोपाल वर्मा,डोगरा,ममता कंवर,उदय डोगरा, विकी,अंकुर, निंदु ठाकुर,संदीप ठाकुर,केशव पॉल,दलीप आजाद, संजीव शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।