नई दिल्ली /शिमला. आप की क्रांति। आम आदमी पार्टी Himachal प्रदेश की जनता के लिए पहला विकल्प बनती जा रही है। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी कार्यालय दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के रिटायर्ड कर्नल मनीष कुमार और रि. बचन सिंह राणा समेत 9 नामी हस्तियों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। दिल्ली सरकार में मंत्री व हिमाचल प्रदेश चुनाव इंचार्ज सत्येंद्र जैन ने इनको पार्टी की सदस्यता दिलाई। साथ ही सैंकड़ों लोगों की मौजुदगी में “आप” के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन ने आम आदमी पार्टी में शामिल हुए वेटरंस इंडिया भूतपूर्व सैनिक संगठन के राष्ट्रीय महासचिव व हिमाचल इकाई के प्रभारी कर्नल(सेवानिवृत) मनीष कुमार और भूतपूर्व सैनिक क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय समन्वयक बचन सिंह राणा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनपर आम आदमी पार्टी में सच्ची निष्ठा व लग्न से कार्य करने का विश्वास जताया। हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रभारी Satyendar Jain ने कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत) मनीष कुमार वेटरंस इंडिया भूतपूर्व सैनिक संगठन के राष्ट्रीय महासचिव व हिमाचल इकाई के प्रदेश प्रभारी हैं। वे लेखक, समाजसेवी और मोटिवेटर भी हैं। वहीं, भूतपूर्व सैनिक बचन सिंह राणा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा व हिंदू संगठनों के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर और हिमाचल के इंचार्ज हैं। उनकी पत्नी ने साल 2019 में कांगड़ा- चंबा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा था।
सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी गुड गवर्नेंस मॉडल से प्रभावित होकर ये नामी हस्तियां आज “आप” के साथ जुड़ रही हैं। हिमाचल के लोगों को भरोसा है कि उनके हितों की रक्षा केवल आम आदमी पार्टी की नीतियां कर सकती है। अब हिमाचल प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी को विकल्प के रूप में देख रही है। यही वजह है कि लोगों का रुझान आम आदमी पार्टी की ओर बढ़ रहा है। 8 मई को आयोजित होने वाली भव्य सभा में करीब 1 हजार लोग पार्टी से जुड़ेंगे। इस मौके पर लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत) मनीष कुमार ने कहा कि हिमाचल को शिखर पर ले जाने और वहां कि मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए हमने आम आदमी पार्टी की विचारधारा - इमानदारी, इंसानियत और राष्ट्रभक्ति के साथ जुड़कर आगे बढ़ने का फैसला लिया है। जिस तरह दिल्ली और पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का समर्थन किया है उसी तरह हिमाचल में 6 माह के बाद वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी को सबसे सशक्त पार्टी के रूप में प्रस्तुत करेंगे। केजरीवाल सरकार के दिल्ली में किए गए कार्यों को हिमाचल प्रदेश के गांव- गांव तक पहुंचाया जाएगा।
आज आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाली नामी हस्तियों की सूची