पंजाब कैबिनेट में शामिल होने वाले विधायकों में लालजीत सिंह भुल्लर, गुरमीत सिंह मीत हेयर, हरजोत सिंह बैंस और कुलदीप सिंह धारीवाल भी शामिल रहे. राज्यपाल ने इन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई.
चंडीगढ़. आप की क्रांति। पंजाब की भगवंत मान सरकार में आज मंत्रियों को शामिल किया गया। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रियों को शपथ दिलाई। आज 10 मंत्रियों ने शपथ ली। पहले नंबर पर हरपाल सिंह चीमा और 10वें नंबर पर हरजोत सिंह बैंस ने मंत्री पद की शपथ ली। 31 साल के बैंस भगवंत मान कैबिनेट के सबसे युवा मंत्री हैं। 60 साल के कुलदीप सिंह धालीवाल सबसे बुजुर्ग मंत्री है। नौवें नंबर पर ब्रह्मशंकर जिम्पा ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने पूर्व मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा व तीक्ष्ण सूद को होशियारपुर से हराया था। भगवंत मान कैबिनेट में आज जिन 10 विधायकों को मंत्रीपद की शपथ दिलाई गई, उनमें डॉक्टर बलजीत कौर एकमात्र महिला विधायक हैं. मंत्री पद की शपथ लेने से पहले बलजीत कौर ने कहा कि मैं पंजाब के लोगों और पार्टी आलाकमान को धन्यवाद देती हूं. यह आप की अच्छी मानसिकता है कि उन्होंने एक महिला को कैबिनेट में शामिल किया है. मैं अपने सभी कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करूंगी. एक महिला और डॉक्टर के रूप में मैं महिलाओं और स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास के लिए काम करूंगी.