देहरादून। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है, आज देहरादून के प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर और सहप्रभारी राजीव चौधरी की उपस्थिति में यूकेडी के पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री के नेतृत्व में समाज सेवी बिल्लू वाल्मीकि ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इसके अलावा यूकेडी के पधाधिकारी, छात्र नेता समेत कई संगठनों के लोगों ने आप का दामन थामा। इस दौरान आम आदमी पार्टी में शामिल लोगों का प्रदेश अध्यक्ष, सहप्रभारी राजीव चौधरी और उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने स्वागत कर इनको सदस्यता दिलाई।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने बताया कि पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर पूरे प्रदेश में लोक लगातार सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार जनता की आकांक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाई है, बीते 4 वर्षो में राज्य में एक ही विकास का कार्य नहीं हुआ है, आप पार्टी लगातार इस बात पर जोर देती आई है कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जीरो वर्क सीएम थे, उन्होंने 4 साल में एक भी विकास का कार्य नहीं करवाया, जिसकी वजह से राज्य 4 साल पीछे चला गया और बीजेपी आलाकमान ने भी आम आदमी पार्टी की बात पर मुहर लगाते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत को उनके पद से हटा दिया।
सह प्रभारी राजीव चौधरी ने बताया कि पूरे प्रदेश में लो आम आदमी पार्टी में लगातार अपना विश्वास जता रहे हैं, इसलिए पार्टी का परिवार तेजी से बढ़ रहा है। आने वाले चुनाव को लेकर आप पार्टी संगठन विस्तार पर पूरा जोर दे रही है और मजबूती से अपना संगठन खड़ा कर रही है। आने वाले विधानसभा चुनावों में आप पार्टी जबरदस्त टक्कर देगी। यह टक्कर सीधे बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच में होगी। इसमें कांग्रेस कहीं भी नजर नहीं आने वाली है।
इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी, रजिया बेग, नवीन प्रिशाली, रविंद्र जुगरान, सुमित दयाल, राजेन्द्र सिंह और दीपक सैलवान मौजूद रहे। वही आप पार्टी में शामिल होने वालों में बिल्लू बाल्मीकि, संजय छेत्री, गौरव उनियाल, जसवीर सिंह, दीपक बिष्ट, सनी शर्मा, राजेश कुमार, यामिनी, दीपक राय, रजनी थापा और संजीव जोशी समेत दर्जनों लोगों ने आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।