नई दिल्ली: मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र के लालबाग से भाजपा पार्षद रिंकू माथुर आज आम आदमी पार्टी में शमिल हो गए। पार्षद रिंकू माथुर को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सदस्यता दिलाई। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक और अखिलेश पति त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए रिंकू माथुर फिलहाल मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र के लालबाग से पार्षद हैं। रिंकू माथुर का कहना है कि भाजपा की नीतियों से वह खुश नहीं थे और इसलिए उन्होंने आम आदमी पार्टी से जुड़कर दिल्ली वासियों की सेवा करने का फैसला किया है। AAP में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार समर्पित होकर दिल्ली वालों की सेवा करने की प्रतिबद्धता जताई। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि लालबाग से पार्षद रिंकू माथुर पार्टी में शमिल हो गए हैं। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और अखिलेशपति त्रिपाठी समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।