Aam Aadmi Party Haryana ने गाय के मुद्दे पर BJP की Manohar Lal Khattar सरकार पर निशाना साधते हुए अब CM समेत सरकार के मंत्रियों और विधायकों के घर के बाहर गाय बांधने का फैसला किया है। आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर गायों को सड़कों से ना हटाया गया तो AAP कार्यकर्त्ता गायों को CM, मंत्रियों और BJP विधायकों के आवास के आगे खूँटा गाड़कर बांधेंगे, जिस पर शनिवार से अमल किया जाएगा। AAP की योजना शनिवार को खट्टर सरकार में मंत्री Manish Grover के Rohtak स्थित घर के बाहर आवारा गाय बांधने की है।
आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर गायों को सड़कों से ना हटाया गया तो आप कार्यकर्त्ता गायों को सीएम, मंत्रियों और बीजेपी विधायकों के आवास के आगे खूँटा गाड़कर बांधेंगे, जिस पर शनिवार से अमल किया जाएगा।
इसके बाद CM मनोहर लाल खट्टर, दूसरे मंत्रियों और BJP विधायकों के घर के बाहर गाय को बांधा जाएगा। AAP Haryana का कहना है कि आवारा गायों की वजह से सड़क हादसे हो रहे हैं, सरकार गौ संरक्षण की बात तो करती है पर उनके संरक्षण की ओर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। आम आदमी पार्टी ने इस अभियान से पहले सेल्फी विद काउ कैंपेन भी शुरू किया था। इस दौरान आप नेताओं ने दयनीय हालत में सड़कों पर घूम रहीं गाय की सेल्फी लेकर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपलोड की थीं और सरकार को गायों की गंभीर हालत के बारे में अवगत कराया था।
AAP Haryana का BJP के खिलाफ "गाय के खूंटा गाड़ अभियान" की रुपरेखा -
आरम्भ- 10 सितम्बर को अभियान की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद द्वारा Rohtak से की जायेगी जिसके बाद यह अभियान हर जिले में नीचे दिए गए कार्यक्रम के अनुसार चलेगा।
11 सितम्बर – गुरुग्राम
12 सितम्बर – हिसार
13 सितम्बर - भिवानी
14 सितम्बर – पंचकूला
14 सितम्बर - पानीपत
15 सितम्बर - कुरुक्षेत्र
16 सितम्बर - सिरसा
17 सितम्बर - फरीदाबाद
18 सितम्बर - यमुनानगर
19 सितम्बर - सोनीपत
20 सितम्बर - अम्बाला
21 सितम्बर - कैथल
22 सितम्बर - फतेहाबाद
22 सितम्बर - जींद
23 सितम्बर - पलवल
23 सितम्बर - झज्जर
24 सितम्बर- करनाल
( पूरे हरियाणा के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद के नेतृत्व में CM HOUSE पर पहुंचेंगे)